बड़े ठाट से

मुकेश अम्बानी के एक फैमिली फ्रेंड ने कहा।

" इसीलिए मैं मुकेश अम्बानी के घर नहीं जाता। "

एक बार मैं एंटीलिया गया, नीता भाभी बोलीं---" क्या लेंगे भाईसाहब, फ्रूट जूस...सोडा...चाय...कॉफी... हॉट चॉकलेट...इटैलियन चाय या फ्रोज़न कॉफी ? "

उत्तर---" चाय ले लूँगा, भाभी जी। "

प्रश्न---" सीलोन टी...इन्डियन टी...हर्बल टी...बुश टी...हनी बुश टी...स्पेशल चाइना टी...कोरियन टी...आइज्ड टी...या ग्रीन टी ? "

उत्तर---" जी, सीलोन टी। "

प्रश्न---" भैंस का दूध...गाय का दूध या बकरी का या... ? "

उत्तर---" बस...बस...भाभीजी, गाय का दूध। "

प्रश्न---" फ्रीजलैंड की गाय...आफ्रिकन गाय या...भारतीय गाय..या..? "

उत्तर---" रहने दीजिये भाभी जी, मुझे ब्लैक टी ही पिला दीजिये। "

प्रश्न---" शक्कर के साथ...स्वीटनर....एस्पार्टम....शहद...या..? "

उत्तर---" जी, शक्कर के साथ। "

प्रश्न---" बीट शुगर या कैन शुगर या...? "

उत्तर---" जी, कैन शुगर। "

प्रश्न---" व्हाइट या ब्राउन शुगर या..? "

उत्तर---" अरे चाय को छोड़िये ना भाभी जी, आप तो बस एक गिलास पानी पिला दीजिए। "

प्रश्न---" मिनरल वाटर...टेप वाटर...स्पर्कलिंग वाटर...या डिस्टिल्ड वाटर...या...? "

उत्तर---" मिनरल वाटर। "

प्रश्न---" फ्लेवर्ड या नॉन फ्लेवर्ड...या..? "

उत्तर---" जी....नॉन फ्लेवर्ड। "

प्रश्न---"बिसलरी...एक्वाफिनो....हिमालयन...नीर....न्यासा....या......? "

उत्तर---" माफ़ कीजिये भाभी जी, मुझे तो लगता है मैं, प्यास से ही मर जाऊँगा। "

प्रश्न---" आप कैसी मृत्यु चाहेंगे ? हमारे शेयर होल्डर होकर....या हमारे ऑथराइज्ड डीलर...या सप्लायर....या कस्टमर....? "
.